Oct 18, 2026

गोण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बैंक ऋण घोटालेबाजों में दो और गिरफ्तारी





गोण्डा - थाना कोतवाली नगर पर वादी भुवन चन्द्र सती, सहायक महाप्रबन्धक/मुख्य प्रबन्धक, उ0प्र0 स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लि0 शाखा गोण्डा की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 45/2026 धारा 319(2)/318(4)/336(3) /338/340(2) /316(5)/ 3(5)/61(2)(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। तहरीर में बैंक की गोण्डा शाखा में ऋण वितरण में अनियमितता, फर्जी/कूटरचित अभिलेखों के प्रयोग, बैंक के आन्तरिक खातों से अनधिकृत धनराशि आहरण तथा विभिन्न खाताधारकों के खातों से धनराशि के दुर्विनियोग/अपहरण के आरोप लगाए गए हैं। स्पेशल ऑडिट की अन्तरिम रिपोर्ट के अनुसार कुल ₹2147.78 लाख की धनराशि के अनियमित अन्तरण/दुर्विनियोग का प्रकरण प्रकाश में आया है।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तगण जय प्रताप सिंह एवं राज प्रताप सिंह को पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक 18.10.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. जय प्रताप सिंह पुत्र पवन कुमार पाल, निवासी निकट एन0एस0एस0 विद्यालय, कृष्णानगर कालोनी, परिक्रमा मार्ग, जनौरा, थाना कोतवाली नगर, जनपद अयोध्या।
2. राज प्रताप सिंह पुत्र पवन कुमार पाल, निवासी निकट एन0एस0एस0 विद्यालय, कृष्णानगर कालोनी, परिक्रमा मार्ग, जनौरा, थाना कोतवाली नगर, जनपद अयोध्या।

पंजीकृत अभियोग
01- मु0अ0सं0 45/2026 धारा 319(2)/318(4)/336(3)/338/340(2)/316(5)/3(5)/61(2)(1) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।


No comments: