किसानों के लिए कृषि यंत्रों की बुकिंग का सुनहरा अवसर, 20 अक्टूबर तक दर्शन-01 पोर्टल पर करें आवेदन
बहराइच। किसान भाइयों को दशहरा के पावन पर्व पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की ओर से कृषि यंत्र प्राप्त करने का दूसरा सुनहरा अवसर मिला है। कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन एवं इन-सीटू योजनाओं के अंतर्गत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन सहित अन्य कृषि यंत्रों की बुकिंग कराई जा सकती है।उप कृषि निदेशक बहराइच श्री विनय कुमार वर्मा ने बताया कि इच्छुक किसान 7 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक दर्शन-01 पोर्टल पर जाकर कृषि यंत्रों की बुकिंग कर सकते हैं। उन्होंने सभी किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि वे समय रहते पोर्टल पर अपनी बुकिंग अवश्य करा लें।उन्होंने बताया कि यदि किसी कृषि यंत्र के लिए लक्ष्य से अधिक बुकिंग होती है, तो बुकिंग कराने वाले किसानों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर बुकिंग करें और आधुनिक कृषि यंत्रों के माध्यम से अपनी खेती को अधिक लाभदायक बनाएं।
No comments:
Post a Comment