Oct 18, 2026

गौवध निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



गोण्डा - वादी श्रवण कुमार शुक्ला पुत्र राम राखन शुक्ला ग्राम टेपरा मगुरही थाना कटराबाजार जनपद गोंडा द्वारा थाना कटराबाजार पर लिखित तहरीर दी गई की दिनांक 22.09.2026 को वह गाय व गाय का बछिया को खेत में चारा चरने हेतु खूंटा में बांधकर आया था। शाम को वापस लेने गया तो गाय की बछिया वहां से गायब थी जिसके संबंध में कुछ लोगों पर उनकी गाय की बछिया को काटकर उसका मांस बेचने का संदेह है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कटरा बाजार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।  


थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 229/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस एवं 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त फिरोज अहमद पुत्र नान्हू नि0 ग्राम मंगुरही, थाना कटरा बाजार, जनपद गोण्डा, को मैजापुर मोड़ बहद ग्राम गोड़री के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments: