बी.ए छात्रा शिवानी पाठक बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, मिशन शक्ति के तहत सुनीं फरियादियों की समस्याएं
फखरपुर (बहराइच)। मिशन शक्ति अभियान के तहत फखरपुर थाने में एक अनोखी पहल देखने को मिली। गजाधरपुर बसंता निवासी बी.ए की छात्रा शिवानी पाठक को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया।
इस अवसर पर उन्हें पुलिस की गाड़ी से थाने तक लाया गया और पूरी पुलिस टीम ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।थाना प्रभारी का कार्यभार संभालते ही शिवानी पाठक ने थाने पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने थाना भवन, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क तथा आईजीआरएस प्रणाली का भी निरीक्षण किया।फरियादों की सुनवाई की शिवानी पाठक ने हबतपुर निवासी सुमन देवी की पति-पत्नी के विवाद से जुड़ी शिकायत सुनी और संबंधित इंस्पेक्टर को पक्षकारों को बुलाकर मामले का समाधान कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा हसनपुर, मुड़िया और अलीपुर क्षेत्र से आए अन्य फरियादियों की समस्याएं भी उन्होंने सुनीं तथा उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।पुलिस टीम रही मौजूद।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर, क्राइम इंस्पेक्टर अशोक वर्मा, एसआई वीरेंद्र सिंह, एसआई जितेश सिंह, मुख्य आरक्षी स्वतंत्रत विक्रम सिंह सहित महिला आरक्षी मौजूद रहीं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मिशन शक्ति की टीम विद्यालयों, कॉलेजों तथा कस्बों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और पुलिस सहायता के प्रति जागरूक कर रही हैआत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास पुलिस की इस पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिला। उद्देश्य यह है कि महिलाएं और बालिकाएं निर्भीक होकर अपनी समस्याएं सही मंच पर रख सकें और उन्हें समय पर न्याय मिल सके।थाना प्रशासन ने शिवानी पाठक को इस अवसर पर बधाई और अभिनंदन दिया। बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को समर्पित है।




No comments:
Post a Comment