Oct 1, 2026

ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस एफएलसी के लिए वीडियोग्राफी के तहत खोला एवं बन्द किया गया



ईवीएम-वीवीपैट के भण्डारण एवं सुरक्षा के लिए निर्धारित प्रक्रिया का किया जा रहा अनुपालन


गोण्डा - कलेक्ट्रेट परिसर में अवस्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) के प्रयोजन से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वीडियोग्राफी के तहत खोला एवं बंद किया जा रहा है। वेयरहाउस को खोलने एवं बंद करने की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

वेयरहाउस खोलने एवं बंद करने के समय राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी से श्री मनीष द्विवेदी, जिला कार्यसमिति सदस्य; बहुजन समाज पार्टी से श्री राकेश कुमार भारती, विधान सभा महासचिव; समाजवादी पार्टी से श्री स्ववंदन, नगर उपाध्यक्ष, गोण्डा, श्री देशराज भारती, नगर पंचायत अध्यक्ष धानेपुर तथा श्री जावेद अख्तर, प्रवक्ता/सचिव; भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्कवादी) से श्री अमित शुक्ला, नगर मंत्री; आम आदमी पार्टी से श्रीमती पुष्पा शर्मा, जिला सचिव तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री शिव कुमार दुबे, जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के भण्डारण, सुरक्षा, रख-रखाव तथा वेयरहाउस के संचालन से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित है। ईवीएम एवं वीवीपैट के संबंध में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही संबंधित कार्यवाही की जाती है।

जिला प्रशासन द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा एवं पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। वेयरहाउस को खोलने एवं बंद करने की प्रक्रिया वीडियोग्राफी के तहत संपन्न कराई जा रही है तथा इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जा रही है।

No comments: