Oct 1, 2026

गोण्डा: 7 अक्टूबर को गोण्डा में निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’




गोण्डा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद गोण्डा में *‘सेवा ज्योति कलश यात्रा—विकसित भारत का संकल्प’* का आयोजन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद स्तरीय कार्यक्रम के तहत अम्बेडकर चौराहे पर सेवा कलश की स्थापना की जाएगी। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पैदल, साइकिल एवं बाइक रैलियां मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी।

कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए यातायात, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। इसके अलावा अम्बेडकर चौराहे से कान्ति पार्क तथा पार्क परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए हैं।

कार्यक्रम स्थल पर बड़ी एलईडी स्क्रीन एवं इंटरनेट की व्यवस्था की जाएगी, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही उपस्थित लोगों को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ा जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों की सघन निगरानी करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम के आयोजन में किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा लापरवाही न बरती जाए।

No comments: