Oct 2, 2026

सरयू डिग्री कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित



गोण्डा - करनैलगंज स्थित सरयू डिग्री कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना NSS तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं महाविद्यालय के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.बी. सिंह ने सेवा के वास्तविक अर्थ और उसके सामाजिक महत्व पर विचार व्यक्त किए।
अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि सेवा केवल किसी की सहायता करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्व को समझकर उसके लिए सकारात्मक योगदान देना है। सेवा के लिए धन से अधिक संवेदनशीलता, समय और समर्पण की आवश्यकता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान, प्रतिभा और सामर्थ्य का उपयोग समाजहित में करें।
डॉ. सिंह ने कहा कि युवा यदि अपने आसपास की समस्याओं को समझकर उनके समाधान में छोटी-सी भूमिका भी निभाएं, तो समाज में बड़ा परिवर्तन संभव है। उन्होंने स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता तथा जागरूकता को सेवा के महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
उन्होंने कहा कि “सेवा किसी एक दिन का संकल्प नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सकारात्मक दृष्टि है।” संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और समाज के प्रति अपने योगदान का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉक्टर शैलेंद्र बहादुर सिंह ने युवाओं को जागरूक होकर समाज और राष्ट्र के प्रति योगदान के लिए प्रेरित किया। ,डॉक्टर ममता मिश्रा, डॉक्टर त्रिपुरारी दुबे, पवन कुमार मिश्रा , कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना,श्री विजय यादव , उमेश कुमार पाठक ,आशीष सिंह, डॉ जावेद अहमद, प्रवेश कुमार, बृजेश सिंह , शिव कुमार मौर्य, विनोद पाण्डेय, अमरेश मौर्य, प्रेम कुमार तिवारी एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ ममता मिश्रा ने किया।

No comments: