Oct 2, 2026

फखरपुर पुलिस ने अपहरण व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को दबोचा

 फखरपुर पुलिस ने अपहरण व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को दबोचा


बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान में थाना फखरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 370/2026, धारा 137(2)/65(2) भारतीय न्याय संहिता व धारा 5(m)/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान बदरूदूजा उर्फ बदरूहूजा उर्फ मिस्त्री, पुत्र दोस्त मोहम्मद, निवासी सरायकाजी थाना फखरपुर के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस टीम ने उसे उसके निवास स्थान सरायकाजी से 02 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक अजीत कुमार त्रिपाठी और हेड कांस्टेबल मनीष कुमार गौड़ की विशेष भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

No comments: