Oct 13, 2026

मरी माता मंदिर परिसर में गूंजा महिला सुरक्षा का संदेश,मिशन शक्ति टीम रामगांव ने किया जागरूक

 मरी माता मंदिर परिसर में गूंजा महिला सुरक्षा का संदेश,मिशन शक्ति टीम रामगांव ने किया जागरूक

बहराइच। मरी माता मंदिर परिसर में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी रामगांव दिवाकर तिवारी की अध्यक्षता में तथा महिला उपनिरीक्षक सुश्री रचना सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचीं महिलाओं, बालिकाओं, शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी उपायों तथा किसी भी विषम परिस्थिति में पुलिस से सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें निर्भीक होकर अपनी समस्याएं सामने रखने और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर *पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार*, थाना प्रभारी रामगांव दिवाकर तिवारी,चौकी प्रभारी राणा राज सिंह,हेमंत सिंह,नंद किशोर सिंह, महिला उपनिरीक्षक सुश्री रचना सिंह, आरक्षी सुरेंद्र कुमार वर्मा,शोनू यादव,ममता सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना रहा।


No comments: