Oct 13, 2026

राजकीय आईटीआई में पंचम चरण में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

 राजकीय आईटीआई में पंचम चरण में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

बहराइच । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्या श्रीमती स्मृति शर्मा ने बताया कि व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के अन्तर्गत संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र अगस्त 2026 में पंचम चरण प्रवेश के उपरान्त रिक्त सीटों पर पंचम चरण प्रवेश की कार्यवाही सम्पन्न किये जाने हेतु पुराने आॅनलाइन आवेदित अभ्यर्थी एवं नये आॅनलाइन आवेदित अभ्यर्थी जनपद में संचालित 05 राजकीय संस्थानों के विभिन्न व्यवसायों में रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश हेतु अपनी रैंक एवं आवेदन पत्र 15 अक्टूबर के अपरान्ह 01ः00 बजे तक नोडल संस्थान, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहराइच में जमा कर सकते हैं। श्रीमती शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा ग्रुपवार/व्यवसायवार तैयार मेरिट सूची के आधार पर सीट आवंटन/चयन उपरान्त 16 अक्टूबर 2026 को प्रवेश सम्बन्धी कार्यवाही सम्पन्न की जायेगी।

                

No comments: