गोण्डा - मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन, गोण्डा स्थित अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी बहुउद्देशीय हॉल में ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद बरेली से मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के समस्त ग्राम चौकीदारों को संबोधित किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण (Live Telecast) देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम प्रहरियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए उनके मासिक मानदेय में ₹1,000 की वृद्धि किए जाने तथा ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की गई साथ ही, मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रहरियों के कार्यों एवं उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, गांवों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने तथा पुलिस और आमजन के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन घोषणाओं का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों के आर्थिक एवं सामाजिक हितों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी, सदर विधायक प्रतीक भूषण, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, तरबगंज विधायक प्रेमनारायण पाण्डेय, मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी, पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार, जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा अभिषेक सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं जनपद के ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रहरियों के योगदान एवं उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देते हुए उन्हें टॉर्च एवं धोती वितरित की गईं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों की भूमिका की सराहना की गयी। ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों का उत्साहवर्धन करना, उनके योगदान को सम्मानित करना तथा उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक सक्रियता एवं निष्ठा के साथ करने हेतु प्रोत्साहित करना रहा।
Oct 13, 2026
ग्राम प्रहरियों का हुआ सम्मान, धोती और टॉर्च पाकर दिखे खुश, मिलेगा इलाज हेतु 5 लाख
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment