Oct 9, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिगरगंज में लगा जनकल्याणकारी शिविर, पात्रों को योजनाओं का मिला लाभ





गोण्डा - सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा सेतु अभियान के तहत पांचवें दिन जिगरगंज स्थित नगर पालिका परिषद गोण्डा के सभागार में विशेष जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के साथ ही पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त किए गए।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए गए तथा उनके त्वरित निस्तारण की कार्यवाही की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में आए लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की और आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण भी किया।

अभियान का उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना तथा यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। शिविर के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद गोण्डा के अधिशासी अधिकारी, समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

No comments: