गोण्डा - दिनांक 30.09.2026 को वादिनी द्वारा थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी गई कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री कुछ समय से पड़ोसी गांव खैरा बगिया निवासी साजिद खान पुत्र अज्ञात से मोबाइल फोन पर बातचीत करती थी। वादिनी द्वारा जानकारी होने पर पुत्री को समझाया गया तथा साजिद के परिजनों से भी शिकायत की गई थी। दिनांक 29.09.2026 को समय करीब 19ः00 बजे साजिद खान उनकी पुत्री हिना यादव को बहला-फुसलाकर शादी करने की नीयत से अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी पुत्री का पता नहीं चल सका। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमें का वांछित अभियुक्त कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज सेमरा के आगे सड़क पर खड़ा है तथा बाहर भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त साजिद खान को घेरकर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
Oct 1, 2026
गैर संप्रदाय की नाबालिक बालिका को भगा ले जाने वाला साजिद चढ़ा पुलिस के हत्थे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment