Oct 8, 2026

कार्यक्रम से पहले हाउस अरेस्ट कर लिए गए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष

गोण्डा - राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रमुख नेताओं और सांसदों को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस द्वारा गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक मार्च कर काला दिवस मनाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसी दौरान पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र को हाउस अरेस्ट कर लिया।
उक्त जानकारी देते हुए प्रमोद मिश्र ने कहा कि प्रशासन के निर्देश पर तानाशाही तरीके से परसपुर पुलिस द्वारा उन्हें  साथियों सहित हाउस अरेस्ट कर दिया गया है, जो लोकतंत्र पर कुठाराघात है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान शासन अंग्रेजों की नीत पर चल रहा है, लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है, वोट चोरी से सरकार बनाई जा रही है और विपक्ष को उसके अधिकार से रोका जा रहा है। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि तानाशाही बहुत देर तक नहीं चलती है ल,रावण और कंस का भी अंजाम लोगों ने देखा है। अंग्रेजों की नीति पर चलने वाली यह सत्ता विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है, जिसका जबाव जनता देगी।

No comments: