गोण्डा - दिनांक 06.10.2026 को वादी अनिल कुमार पुत्र हरिराम कनौजिया, निवासी रुदईपुरवा, मौजा खरगूपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर तहरीर दी गई कि हंसिया के विवाद को लेकर नाजमा उर्फ शहजाह पत्नी कल्लू, दिलदार पुत्र कल्लू एवं महफूज पुत्र कल्लू द्वारा वादी के पिता हरिराम के साथ मारपीट की गई तथा उनकी गर्दन दबाकर सिर को दीवार से टकराया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पर वादी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसे भी चोटें आईं। घायल हरिराम को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 952/2026 धारा 115(2), 109(1) बीएनएस एवं 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया। प्रकरण में अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.10.2026 को अभियुक्तगण के घर पर दबिश दी गई, जहां तीनों अभियुक्त मौजूद मिले। पुलिस टीम द्वारा कारण गिरफ्तारी बताते हुए अभियुक्तगण को पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment