Oct 7, 2026

चोरी करने वाले अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, चोरी की धनराशि सहित मोटरसाइकिल व लोहे की बर्मा मशीन बरामद

 

गोण्डा - दिनांक 07.10.2026 की रात्रि करीब 03:00 बजे थाना परसपुर क्षेत्रान्तर्गत राम दयाल पुरवा के पास स्थित वादी नीरज पाण्डेय की स्ट्रींग की दुकान में दो व्यक्ति घुसकर उनकी पैंट की जेब में रखे ₹5,000/- चोरी कर भागने लगे। आहट होने पर वादी की नींद खुल गई और शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की सहायता से दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया तथा उनके कब्जे से चोरी किए गए ₹5,000/- बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अखिलेश तिवारी एवं अब्दुल करीम बताया। दोनों मोटरसाइकिल संख्या UP43AQ8774 Honda Shine से आए थे, जिस पर एक अदद लोहे की बर्मा मशीन लदी हुई थी।

वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना परसपुर पर अभियोग पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूध्द थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त

1. अखिलेश तिवारी पुत्र इन्द्र प्रकाश तिवारी, निवासी पूरे शिवाबख्तावर पुरवा, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।

2. अब्दुल करीम पुत्र मो0 नईम, निवासी दयानन्द नगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।



No comments: