गोण्डा - पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मनकापुर, गोण्डा में सत्र 2027-28 में कक्षा-11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।
विद्यालय के प्राचार्य लालता प्रसाद शर्मा ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन *सीबीएसईआईटीएमएस डॉट एनआईसी डॉट आईएन* के माध्यम से किया जाएगा। प्रवेश से संबंधित विस्तृत विवरणिका एवं आवश्यक दिशा-निर्देश पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
प्राचार्य ने पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
No comments:
Post a Comment