गोण्डा - वादी धनीराम पुत्र सीताराम, निवासी ग्राम रानीपुर, थाना गैड़ास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर द्वारा थाना धानेपुर पर तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री का विवाह वर्ष 2021 में सुनील कुमार पुत्र घिऊ, निवासी ग्राम गुरूदीनपुरवा, मौजा माधवगंज, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा के साथ हुआ था। वादी के अनुसार विवाह के बाद से ही उसकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर पति सुनील कुमार, जेठ राजेन्द्र कुमार, सास मंजू देवी व अन्य ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित एवं मारपीट की जाती थी। दिनांक 09.06.2026 को प्रातः करीब 06:00 बजे प्रीती द्वारा अपने पिता को फोन कर ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर घर से निकालने तथा सामान बाहर कर देने की जानकारी दी गई। इसके बाद उसके पति सुनील कुमार द्वारा फोन कर बताया गया कि प्रीती को ओएन पाण्डेय अस्पताल, गोण्डा में भर्ती कराया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो प्रीती की मृत्यु हो चुकी थी।
उक्त प्रकरण में थाना धानेपुर पर मु0अ0सं0-211/2026, धारा 80(2), 85, 115(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा नामजद अभियुक्तगण की पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उनके घर पर दबिश देकर तीनों नामजद अभियुक्त/अभियुक्ता को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूध्द थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता-
1. राजेन्द्र कुमार पुत्र घिऊ, नि0 ग्राम गुरूदीनपुरवा, मौजा माधवगंज, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा।
2. सुनील कुमार पुत्र घिऊ, नि0 ग्राम गुरूदीनपुरवा, मौजा माधवगंज, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा।
3. मंजू देवी पत्नी घिऊ, नि0 ग्राम गुरूदीनपुरवा, मौजा माधवगंज, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा।
No comments:
Post a Comment