गोण्डा - दिनांक 29.09.2026 को वादी प्रमोद कुमार यादव पुत्र शिवप्रसाद यादव, निवासी ग्राम ज्ञानपुर मौजा डोमाकल्पी, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर सूचना दी गई कि वह पोर्टरगंज से अपने घर ग्राम ज्ञानपुर जा रहे थे। डेहरास रोड मंडप चौराहा से करीब 500 मीटर आगे बेलवानोहर की तरफ जाते समय पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी को रोक लिया गया तथा उनके पास मौजूद मोबाइल फोन एवं ₹10,000/- नगद तथा स्कूटी लूटकर चारों व्यक्ति फरार हो गए। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पतारसी-सुरागरसी, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रयास किए गए। इसी क्रम में दिनांक 30.09.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात मय पुलिस टीम के अभियुक्तों की तलाश में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मिश्रौलिया रोडवेज बस स्टेशन, गोण्डा के पास मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि बीती रात्रि लूट की घटना में शामिल तीन व्यक्ति सतईपुरवा के सामने उतरौला रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर मोटरसाइकिल एवं स्कूटी के साथ खड़े हैं तथा कहीं जाने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल एवं स्कूटी के साथ दिखाई दिए, पुलिस टीम द्वारा आवश्यक घेराबंदी करते हुए तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। जिनमें अभियुक्त राजपाल यादव व 02 विधि विरूद्ध किशोर शामिल है। पूछताछ एवं नियमानुसार तलाशी के दौरान उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना, अपाचे मोटरसाईकिल व लूटी गई इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्तियों द्वारा घटना में शामिल एक अन्य व्यक्ति अंश पाण्डेय उर्फ भास्कर के संबंध में जानकारी दी गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल उसके आवास पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि लूट की घटना में उन्हें कुल ₹10,000/- प्राप्त हुए थे, जिसमें से ₹2,000/- खाने-पीने में खर्च हो गए तथा शेष ₹8,000/- आपस में बांट लिए गए थे। अभियुक्तों के बताए अनुसार शेष धनराशि ₹8,000/- बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment