Sep 30, 2026

सोशल मीडिया पर प्रसारित पत्र को प्रबन्धक ने बताया कूटरचित, किया खंडन


गोण्डा -  राज्य प्रबन्धक, शहरी आजीविका केन्द्र (सीएलसी), जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), गोण्डा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोण्डा को संबोधित दिनांक 21 सितम्बर 2026 का एक पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

इस संबंध में शहरी आजीविका केन्द्र के प्रबन्धक विजय कुमार गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित उक्त पत्र कूटरचित तरीके से तैयार कर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त पत्र उनके द्वारा जारी नहीं किया गया है।

प्रबन्धक ने सोशल मीडिया पर प्रसारित पत्र को फर्जी बताते हुए उसका स्पष्ट रूप से खंडन किया है तथा आमजन से ऐसे किसी भी भ्रामक पत्र पर विश्वास न करने की अपील की है।

No comments: