रायबरेली में सम्मानित हुए देवीपाटन मंडल सेनानी उत्तराधिकारी
राना बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे मुख्य अतिथि
बहराइच। सोमवार को 1857 की क्रांति एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222 वीं जयंती रायबरेली में मनाई गई। कार्यक्रम के आयोजक राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मारक समिति रायबरेली रहे। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी रहे।
राना बेनी माधव बख्श सिंह आडोटिरियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया, पश्चात अवध क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। देवी पाटन मण्डल के एक मात्र जीवित स्वतंत्रता सेनानी श राम अचल आचार्य, सेनानी उत्तराधिकारी संगठन राज्य इकाई उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र, बहराइच से चहलारी नरेश बलभद्र सिंह के उत्तराधिकारी आदित्यभान सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, कामरान सिद्दीकी, विनोद गुप्ता गोण्डा, यदुनाथ प्रसाद यादव श्रावस्ती, पोरस बहादुर सिंह बलरामपुर,अजय तिवारी इकौना, , मारूति नंदन शुक्ल, अतुल मिश्र सहित दो दर्जन सेनानी उत्तराधिकारी को राना बेनी माधव बख्श सिंह जी की स्मृति, भगवान राम का चित्र और अंगवस्त्र भेंटकर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सम्मानित किया गया।



No comments:
Post a Comment