गोण्डा -दिनांक 23.08.2026 को थाना को0 मनकापुर पर थाना मनकापुर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली एक महिला द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी शादी दिनांक 08.02.2021 को जनपद बलरामपुर में हुई थी। तहरीर के अनुसार वैवाहिक विवाद के कारण वह अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसके परिचित परवेज द्वारा शादी करने का आश्वासन देकर उसके साथ दुराचार किया तथा उसके कहने पर उसने अपने पति से तलाक ले लिया। बाद में परवेज द्वारा शादी करने से इन्कार करने का आरोप लगाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली मनकापुर पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त परवेज को भिटौरा गांव के सामने मनकापुर-गोण्डा रोड पर फुल इब्राहिम शाह मजार जाने वाले मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
Aug 24, 2026
शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment