गोण्डा - थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 777/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की गई गाय की घटना का सफल अनावरण किया गया। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.08.2026 को फत्तापुरवा के पास स्थित सागौन के पेड़ के पास से घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों- 01. शिव पुत्र शिवदास, 02. नयाब मिश्रा पुत्र स्व0 कृष्णदेव मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से 01 अदद चोरी गई गाय एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या बरामद किया गया।
दिनांक 05.08.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढेलहनपुरवा, मौजा पूरे शिवाबख्तावर निवासी सुन्दरी पत्नी जगन्नाथ की काली-सफेद रंग की गाय घर के पीछे बंधी थी, जिसे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया था। प्रार्थिनी द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन करने के उपरान्त दिनांक 23.08.2026 को थाना कोतवाली नगर पर प्रार्थना पत्र दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 24.08.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने के 02 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी गई गाय एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया।
No comments:
Post a Comment