गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 761/2026, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त- सूरज सिंह पुत्र अरविन्द सिंह निवासी शीतल सिंह पुरवा मौजा कोयली जंगल थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा को रेलवे स्टेशन के गेट नं0 02 से 100 मी0 पूर्व दिशा में रानी जोत जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया ।
दिनांक 17.08.2026 को प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी मय हमराह क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि सूचना मिली कि मलखान सिंह पुत्र माताप्रसाद सिंह निवासी भदौरिया पुरवा जगदीशपुर पथरीबाजार थाना कोतवाली देहात एक शातिर अपराधी है, जो संगठित गिरोह का गैंग लीडर है और अपने सहअभियुक्त सदस्यगण 01. कौशल किशोर उर्फ सचिन चौहान, 02. सूरज सिंह, 03. शुभम सिंह व 04. सलमान खान के साथ मिलकर एक संगठित अपराधिक गिरोह कायम कर रखा है। जो अपने गिरोह के साथ आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ के उद्देश्य से चोरी व मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने जैसा घटना कारित करता है। उक्त गिरोह का कृत्य उ०प्र० गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) के अन्तर्गत दण्डनीय पाया गया। गिरोह-चार्ट तैयार कर अनुमोदन उपरान्त अभियोग पंजीकृत किया गया ।
जिसमें आज दिनांक 19.08.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा उक्त गिरोह के सदस्य सूरज सिंह पुत्र अरविन्द सिंह निवासी शीतल सिंह पुरवा मौजा कोयली जंगल थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा को रेलवे स्टेशन के गेट नं0 02 से 100 मी0 पूर्व दिशा में रानी जोत जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment