गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में आज दिनांक 01.08.2026 को आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त तहसील परिसरों में पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधे श्याम राय द्वारा तहसील सदर, क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह, क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालीवाल, क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक दवाच्या तथा क्षेत्राधिकारी करनैलगंज आनंद राय ने अपने-अपने तहसील परिसरों में उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुना। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का परीक्षण कर संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा कहा गया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत तरीके से किया जाए तथा किसी भी पीड़ित को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। विशेष रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी मारपीट, अवैध कब्जा, महिला उत्पीड़न तथा अन्य कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जनपद गोण्डा पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई को प्रभावी बनाते हुए प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment