बहराइच: जिला जेल के मुलाकात कक्ष से चोरी का खुलासा , चोर को 3 घंटे में दबोचा, क्षतिग्रस्त कंप्यूटर बरामद
बहराइच/जिला जेल के मुलाकात कक्ष में रखे कंप्यूटर के रहस्यमय ढंग से गायब होने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और संबंधित पुलिस टीम में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर कोतवाली देहात के कोतवाल दद्दन सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केस में सख्त मेहनत के साथ टीम गठित की। चौकी प्रभारी जेल रवि यादव ने घटनास्थल की तफ्तीश और संदिग्धों की खुफिया जानकारी जुटाकर लगातार छानबीन की। तीन घंटे की कड़ी मेहनत और सूझबूझ के बाद टोली ने गुल्लाबी कालोनी, मीरपुर के निवासी साहिल अहमद पुत्र शाकिर अली को जिला जेल के बगल वाली गली में भागते हुए दबोचा। मौके से क्षतिग्रस्त कंप्यूटर उपकरण भी बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी को देहात कोतवाली लाकर गहन पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उपनिरीक्षक रवि यादव, आरक्षी अखिलेश वर्मा, राम नगीना चौहान, मुकेश यादव व रिक्रूट कांस्टेबल निखिल मौर्य सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment