गोण्डा - जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, गोण्डा ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण उपरांत उन्नत टूलकिट वितरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। योजना के तहत बढ़ई, नाई, लोहार, राजमिस्त्री, कुम्हार, धोबी, मोची, हलवाई तथा सिलाई सहित कुल नौ ट्रेडों के परंपरागत कारीगरों को लाभान्वित किया जाएगा।
जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र के अनुसार सिलाई ट्रेड के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कार्यालय परिसर में प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे आयोजित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त को A से C, 7 अगस्त को D से K, 10 अगस्त को L से N, 11 अगस्त को P से R, 12 अगस्त को S तथा 13 अगस्त को T से Z अक्षर तक के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र तथा यदि आवेदक परंपरागत कारीगर जाति से भिन्न है तो संबंधित ट्रेड में कार्य करने का ग्राम प्रधान अथवा नगर पंचायत/नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा जारी प्रमाण-पत्र साथ लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी पात्र अभ्यर्थी समय से उपस्थित होकर आवश्यक अभिलेखों सहित साक्षात्कार में प्रतिभाग करें।
No comments:
Post a Comment