गोण्डा - विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत 1. मु0अ0सं0-814/2024, धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120B भादवि, 2. मु0अ0सं0-815/2024, धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120B भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राकेश तिवारी पुत्र शिवप्रताप तिवारी निवासी मिश्रौलिया थाना को0नगर गोण्डा हालमुकाम रेशमफार्म थाना को0देहात गोण्डा को कटहाघाट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
वादिनी मीरा श्रीवास्तव पत्नी देवकीनंदन श्रीवास्तव निवासीनी मोहल्ला राधाकुंड थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षीगण द्वारा आपसी मिलीभगत से कूटरचना व फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रार्थिनी की भूमि पर दिनांक 21.08.2023 को फर्जी बैनामा करा लिया गया है। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ।
आज दिनांक 24.07.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए अभियुक्त राकेश तिवारी पुत्र शिवप्रताप तिवारी निवासी मिश्रौलिया थाना को0नगर गोण्डा हालमुकाम रेशमफार्म थाना को0देहात गोण्डा को कटहाघाट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
No comments:
Post a Comment