Jun 27, 2026

परसपुर का लाल बढ़ाएगा जिले का मान, लखनऊ में मिलेगा राष्ट्रीय सोशल इम्पैक्ट अवार्ड

 परसपुर का लाल बढ़ाएगा जिले का मान, लखनऊ में मिलेगा राष्ट्रीय सोशल इम्पैक्ट अवार्ड

परसपुर, गोण्डा। नगर पंचायत परसपुर बाजार निवासी युवा समाजसेवी एवं ब्लड डोनर मोनू चौरसिया को मानव सेवा, स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए 28 जून को लखनऊ में आयोजित "संवेदना-2 राष्ट्रीय सोशल इम्पैक्ट अवार्ड समारोह" में सम्मानित किया जाएगा। मोनू चौरसिया अब तक 49 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर चुके हैं तथा रक्तदान शिविरों के आयोजन के साथ जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए टीम निफा (NIFA) उत्तर प्रदेश, वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड एवं नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा। समारोह का आयोजन 28 जून (रविवार) को अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक होगा। सम्मान की सूचना मिलते ही परसपुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। सामाजिक संगठनों, रक्तदाताओं एवं शुभचिंतकों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए मोनू चौरसिया को अग्रिम बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

No comments: