Jun 27, 2026

थाना समाधान दिवस में डीआईजी ने सुनीं जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

 थाना समाधान दिवस में डीआईजी ने सुनीं जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

गोण्डा। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार ने थाना इटियाथोक पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।डीआईजी ने समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।इसके बाद डीआईजी अशोक कुमार ने थाना इटियाथोक का निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से संवाद कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा थाना प्रभारी को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

No comments: