गोण्डा - पूर्व सांसद और बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह को फिर जान से मारने की धमकी मिली है, मामले में सांसद के निजी सचिव संजीव सिंह द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। धमकी में कहा गया है कि खुल्लम खुल्ला दागेंगे, यह धमकी आज गुरुवार देर शाम करीब 6:30 बजे पंडित शंकर दत्त शुक्ला नामक व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करके दी है। पोस्ट में लिखा गया है, कि यह शंकर दत्त शुक्ला आज तक जो बोला है वो किया है और करने वाले हैं। पूरे सिस्टम को आग लगा देंगे और नेता बृजभूषण शरण सिंह को खुल्लम-खुल्ला दागेंगे सिस्टम ऐसे नहीं चलता है। जानकारी के मुताबिक सांसद के निजी सचिव संजीव सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से की है पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है । बता दें कि इसके पूर्व में भी बृजभूषण शरण सिंह व उनके बेटे को जान से मारने की धमकी फोन कॉल पर दी गई थी हालांकि धमकी देने वाला विक्षिप्त निकला था । अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हुई हैं।
Jun 25, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment