मेडिकल कॉलेज बहराइच में अग्नि सुरक्षा का मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न
बहराइच, । महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराइच में शनिवार को अग्निकांड जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से अग्निशमन मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।मॉक ड्रिल के दौरान चिकित्सालय परिसर में आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई, जिसके बाद फायर कंट्रोल टीम ने निर्धारित समय के भीतर आग पर नियंत्रण पाने एवं बचाव कार्य की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना तथा चिकित्सकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन के प्रति प्रशिक्षित करना था।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. के. वर्मा, एमएस डॉ. अनूप कुमार, नर्सिंग अधीक्षक, अस्पताल प्रबंधक, संकाय सदस्यों एवं अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। अग्निशमन विभाग की ओर से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पुलकित चौधरी, एफएलएम विशाल, एफएलएम जितेन्द्र तथा उनकी टीम ने अग्निशमन एवं बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। चिकित्सालय में तैनात पूर्व सैनिक कल्याण निगम के जवान एवं अन्य कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहकर परीक्षण प्राप्त किया महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.प्रो संजय खत्री ने मॉक ड्रिल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभ्यास समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जान-माल की हानि को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।मॉक ड्रिल के माध्यम से मेडिकल कॉलेज बहराइच ने यह संदेश दिया कि संस्थान किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहेगी।

No comments:
Post a Comment