पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस फरियादियों की समस्याएं सुलझाने के निर्देश
बहराइच,: पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज थाना रामगांव में "थाना समाधान दिवस" का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने राजस्व टीम के साथ थाने में उपस्थित होकर प्रत्यक्ष रूप से फरियादियों की समस्याएँ सुनीं और त्वरित निस्तारण के निर्देश जारी किए।श्री श्रीवास्तव ने जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच तथा विधिक रूप से सही निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा जिन मामलों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से कराना है, उन पर रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारी को प्रेषित करने के निर्देश दिये गये। भूमि विवादों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने का विशेष आग्रह किया गया।इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण को अपने-अपने सर्किल के थानों में उपस्थित रहकर लोक शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गये।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, थानाध्यक्ष रामगांव, राजस्व टीम तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment