जनकल्याण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का समापन
फखरपुर, बहराइच। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला के आयोजन का समापन मंगलवार को हुआ। विभिन्न विभागों से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे। बीईओ राकेश कुमार के निर्देशन में बेसिक शिक्षा विभाग का स्टाल लगा था। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने सभी विभागों के स्टालों का निरीक्षण करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के स्टाल पर पहुंचकर संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल किया। विभिन्न टीएलएम के साथ शिक्षक सचिन गौड़, कुलदीप सिंह व दीपक राणा मौजूद रहें। शिक्षकों ने बताया कि टीएलएम शिक्षण कार्य को रुचिकर और सरल बनाते हैं। देखकर सीखा गया ज्ञान स्थाई होता है। एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने मंच पर सभी शिक्षकों को बुला करके बुक देकर सम्मानित किया।

No comments:
Post a Comment