सम्मानित होंगे अधिकतम जीएसटी राजस्व देने वाले करदाता
बहराइच । उपायुक्त प्रशासन, राज्य कर सी.के. गौतम ने बताया कि महान दानवीर भामाशाह के जन्मोत्सव के अवसर पर 29 जून 2026 को अपरान्ह 01ः00 बजे कपूरथला परिसर स्थित अत्थान आडिटोरियम में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन प्रस्तावित है। श्री गौतम ने बताया कि इस अवसर पर वर्ष 2025-26 में अधिकतम जीएसटी राजस्व देने वाले 10 करदाताओं को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment