Jun 27, 2026

जानलेवा हमला करने के आरोपी बृजेश मिश्रा गिरफ्तार


 
 गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0- 321/2025, धारा 191(3), 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त-01. बृजेश मिश्रा पुत्र पारसनाथ मिश्रा निवासी ग्राम सकदरपुर, थाना छपिया, जनपद गोण्डा को ग्राम सकदरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। 
मामले में रमाकान्त मिश्रा पुत्र सुग्रीव मिश्रा निवासी ग्राम सकदरपुर, थाना छपिया, जनपद गोण्डा द्वारा थाना छपिया में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 03.09.2025 को प्रातः लगभग 09ः30 बजे भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर विपक्षीगण राजमणि, देवमणि, छैलबिहारी, बृजेश, इन्द्रमणि तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक राय होकर प्रार्थी, उसके भाई अमित कुमार एवं पिता सुग्रीव मिश्रा के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डों से मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना छपिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


No comments: