विकास वंचित इंसान पार्टी ने की नई नियुक्तियाँ; बहराइच में विवेक कुमार बने जिला उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र बहादुर 'रवि' जिला सचिव
बहराइच। विकास वंचित इंसान पार्टी (VVIP) ने संगठन विस्तार के तहत बहराइच जिले में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप निषाद ने कैसरगंज तहसील के पूरैना बेलहरी गांव के निवासी विवेक कुमार सिंह को बहराइच का जिला उपाध्यक्ष और त्रिकोलिया हुजूरपुर गांव से ताल्लुक रखने वाले सुरेन्द्र बहादुर सिंह 'रवि' को जिला सचिव मनोनीत किया है।पार्टी द्वारा जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि दोनों नेताओं को उनके सामाजिक सरोकार, संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि ये पदाधिकारी संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।नवनियुक्त विवेक कुमार सिंह और सुरेन्द्र बहादुर सिंह 'रवि' ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी तथा समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाएंगे। उन्होंने बताया कि वे गरीब, वंचित, किसान, मजदूर, युवा तथा समाज के सभी वर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे।दोनों नेताओं की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

No comments:
Post a Comment