डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पोषण समिति की बैठक
बहराइच । विगत दिवस विकास भवन सभागार में आयोजित जिला पोषण/कन्वर्जेन्स समिति एवं ऑगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं सहायिकाओं की चयन के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियो को निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर एप पर समस्त बिन्दुओ वजन, गृह भ्रमण, पोषाहार, ,आधार सीडिंग, सीबीई/वीएचएसएनडी गतिविधि इत्यादि की शत प्रतिशत फीडिंग प्रतिमाह कराना सुनिश्चित करें तथा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति में सुधार लायें। डीएम ने समस्त परियोजनाओं को निर्देश दिया कि आगामी समीक्षा बैठक तक फीडिंग कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। संभव अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि संभव अभियान के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित कर ज़मीनी स्तर पर प्रत्येक परियोजना की समीक्षा की जाय। डीएम ने वीएचएसएनडी सत्र की भी सघन व प्रभावी निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम प्रधान के साथ-साथ गांव के प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त करते हुए प्रगति में सुधार लाया जाय। डीएम ने डीपीओ व सीडीपीओ हुज़ूरपुर को निर्देश दिया कि आकांक्षी जनपद व ब्लाक के सभी इण्डिकेटरो की वेबसाइड पर डीईएसटीओ से समन्वय कर फीडिंग करायें तथा नियमित मानिटरिंग करना सुनिश्चित करें। सैम मैम बच्चों की समीक्षा करते हुए डीएम द्वारा निर्देशित किया गया कि चिन्हित बच्चों का मानक के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाय तथा अतिकुपोषित बच्चों को एन.आर.सी. में भती कराकर उन्हें आवश्यकतानुसार पोषण एवं उपचार उपलब्ध कराएं। डीएम ने निर्देश दिया कि ऑगनबाड़ी कार्यकर्ती/आशा बहू चिन्हित बच्चों की प्रभावी मॉनीटरिंग भी करें। पीएमएमवीवाई की समीक्षा के दौरान सभी पात्र लाभार्थियों का समय से पंजीकरण कराते हुए उन्हें प्रथम व द्वितीय किश्त के भुगतान में किसी प्रकार का विलम्ब न करने का निर्देश दिया। डीएम द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पंजीकरण एवं भुगतान में विलम्ब करने वाले अधिकारियों एव कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाय।ऑगनबाड़ी कार्यकर्ती/सहायिकाओं के चयन के सम्बन्ध निर्देश दिया गया कि तत्काल समस्त कमियों का निराकरण करते हुए चयन प्रकिया तत्काल पूर्ण की जाय। जिलाधिकारी द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि पदेन उत्तरदायित्वों के निवर्हन में किसी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता न बरती जाय। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/अध्यक्ष चयन समिति सुनील कुमार धनवंता, चयन समिति के सदस्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री निहारिका विश्वकर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला समन्वयक एवं आईसीडीएस सहयोगी पार्टनर्स बैठक मे उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment