Jun 2, 2026

अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 02 किलो 407 ग्राम नाजायज गांजा बरामद


 गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त इरशाद उर्फ शाहरुख पुत्र स्वर्गीय हसमत अली निवासी मालिया टोला पटेलनगर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा को बशीरनगर से राधेपुरवा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 407 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। 
जनपद गोण्डा में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। आज दिनांक 02.06.2026 को उ0नि0 प्रशांत गुप्ता मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान बशीरनगर से राधेपुरवा जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम इरशाद उर्फ शाहरूख बताया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 02 किग्रा 407 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

No comments: