May 26, 2026

बहराइच: बकरीद के मद्देनज़र सर्किल नगर के सभी थानों में फ्लैग मार्च व एरिया डोमिनेशन

 बहराइच: बकरीद के मद्देनज़र सर्किल नगर के सभी थानों में फ्लैग मार्च व एरिया डोमिनेशन

बहराइच। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सर्किल नगर के समस्त थाना क्षेत्रों में शनिवार को व्यापक पुलिस व्यवस्था लागू की गई और फ्लैग मार्च व मोटरसाइकिल एरिया डोमिनेशन किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश व अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन में की गई।कार्यवाही के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी कैसरगंज, पयागपुर व नगर के नेतृत्व में तैनात पुलिस बल ने संवेदनशील स्थलों, प्रमुख बाजारों व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भ्रमण कर चुस्त-दुरुस्त चेकिंग की। फ्लैग मार्च के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच की गई और जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरन्त सूचना देने की अपील की। जनपद पुलिस ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।जनपद बहराइच पुलिस ने समस्त नागरिकों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।

No comments: