गोण्डा - कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत बालपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया,जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के सिकिहा गांव निवासी रामगोपाल की पत्नी अपनी बहू का इलाज कराने गोण्डा गईं थीं और वहां से टैंपो पर बैठकर घर लौट वापस लौट रही थी, तभी बालपुर में सवारियों से खचाखच भरे टैंपो व डीसीएम में भिड़ंत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख - पुकार मच गई, सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मीरादेवी (62)पत्नी रामगोपाल गोस्वामी की मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। सड़क हादसे में मीरादेवी की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंपो व चालक को हिरासत में ले लिया जबकि डीसीएम चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मामले में परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है, पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment