बहराइच—बकरीद के मद्देनजर पुलिस हाई अलर्ट; विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त तेज
नानपारा/बहराइच। आगामी बकरीद के त्योहार को लेकर नानपारा तथा जनपद के अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। नानपारा के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह के निर्देश पर शनिवार को नगर के विभिन्न कस्बों, मस्जिदों और चौराहों पर पैदल गश्त किए गए। प्रभारी निरीक्षक ने घेराबंदी कर संभावित संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।साथ ही नवाबगंज थाना प्रभारी रामाशंकर यादव के नेतृत्व में भी पैदल पेट्रोलिंग कर चौक-चौराहों व मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। दोनों ही अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से सहयोग लेकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी असामान्य घटना की तुरंत सूचना पुलिस को देने का अनुरोध किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पेट्रोलिंग के दौरान मार्गों पर रस्सी-रोडबेरींग तथा चेकिंग भी की गई और इलाके में स्थायी तथा मोबाइल पेट्रोलिंग की संख्या बढ़ा दी गयी है। प्रशासन ने व्यापारियों एवं इमामों से भी अपील की है कि वे अपने स्तर पर भीड़ नियंत्रण और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करें।


No comments:
Post a Comment