गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालीवाल के नेतृत्व में थाना को0मनकापुर व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-214/26, धारा 309(6), 352 बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 03 बदमाश 01. ओम प्रकाश यादव पुत्र तुलसीराम यादव (गोली लगने से घायल), 02. आशीष यादव पुत्र सरजू प्रसाद, 03. प्रदीप वर्मा पुत्र किशन लाल वर्मा को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01-01 अदद जिंदा/खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल एवं लूट के ₹44,000/- नगद बरामद बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 26.05.2026 को थाना मनकापुर क्षेत्रान्तर्गत सूचना प्राप्त हुई की प्रेम नाथ गुप्ता पुत्र स्व. बृजलाल गुप्ता निवासी ग्राम पंडरी शंकर थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा मोनू सिंह नि० गायत्रीपुरम थाना कोतवाली नगर गोण्डा के यहाँ सीमेंट बिक्री के उपरांत रुपये वसूली का कार्य करते हैं। दिनांक 25.05.2026 को वादी जनपद गोण्डा एवं बलरामपुर के विभिन्न व्यापारियों से लगभग 1,10,000 रुपये की वसूली कर अपनी मोटरसाइकिल से वापस आ रहा था। कि मनकापुर-झिलाही मार्ग पर ग्राम बैरीपुर रामनाथ के पास समय करीब 17:50 बजे पहुंचे, तभी पीछे से सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन्हें रोक लिया गया तथा सर पर चोट पहुंचा कर मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखे रुपये लेकर मौके से फरार हो गये। वादी प्रेमनाथ गुप्ता के लिखित तहरीर के आधार पर थाना मनकापुर पर मु०अ०सं० 214/26 धारा 309(6),352 BNS बनाम 03 अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण में 05 पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा प्रभारी एसओजी/सर्विलांस टीम को भी घटना के सफल अनावरण हेतु लगाया गया। पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन की गई तथा संभावित स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में दिनांक 29.05.2026 को सुबह 03.50 बजे मनकापुर -उतरौला रोड पर (मनवर तिराहा) के निकट चेकिंग के दौरान संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। स्वयं को घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त ओम प्रकाश यादव पुत्र तुलसीराम यादव निवासी ग्राम अमघटी थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा के पैर में गोली लग गई तथा उसके साथी अभियुक्तगण मौके से भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर अभियुक्त 02. आशीष यादव पुत्र सरजू प्रसाद, 03. प्रदीप वर्मा पुत्र किशन लाल वर्मा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01-01 अदद जिंदा/खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल(सफेद) एवं लूट के ₹44,000/- नगद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली मनकापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण
अभियुक्तगण से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वे शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके द्वारा दिनांक 25.05.2026 को झिलाही बाईपास ग्राम बैरिपुर रामनाथ के पास सीमेंट व्यवसायी के सेल्समैन से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना कारित की गई थी तथा लूट के पैसों को आपस में बराबर-बराबर बांट लिया गया था।
No comments:
Post a Comment