फखरपुर: प्रतिबंधित पशु व खुले में कुर्बानी पर पाबंदी, सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड न करें — क्षेत्राधिकारी ने कहा
फखरपुर/गजाधरपुर, बहराइच — आगामी बकरीद के मद्देनज़र फखरपुर थाना क्षेत्र में आज क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मस्जिदों के इमाम, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य तथा समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को निर्देश दिया कि किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं की जाएगी और किसी भी तरह की नई प्रथा या ऐसे कार्य जो पहले से प्रचलन में नहीं है, उन्हें त्यौहार के दौरान नहीं अपनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कुर्बानी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न किया जाए ताकि सार्वजनिक शांति व आपसी तालमेल प्रभावित न हो।
नायब तहसीलदार सचिन श्रीवास्तव और एसओ संजीव चौहान ने कहा कि खुले में कुर्बानी कतई न की जाए; कुर्बानी केवल अनुमत स्थानों पर ही की जाएगी। कुर्बानी के बाद निकले मलबे को निर्धारित गड्ढे में डालकर निपटाया जाए। किसी भी प्रकार का ऐसा कार्य न किया जाए जिससे समुदाय में सौहार्द बिगड़े। यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो तो प्रशासन के साथ मिलकर उसका समाधान किया जाएगा।त्यौहार की गरिमा कायम रखने तथा स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए एडीओ पंचायत गुलामुद्दिन गिलानी को निर्देश दिए गए हैं। बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारी, ब्लॉक स्तर के राजस्व निरीक्षक राम मनोहर यादव, स्यामजी त्रिपाठी, पेशकार यादव, सलीम प्रधान, मुन्नवर सहित कई इमाम व समाजसेवी मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment