May 21, 2026

अधिशासी अभियंता पर लगा अभद्रता का आरोप, दी फोन पर धमकी



गोण्डा -  जिले के करनैलगंज क्षेत्र अंतर्गत विद्युत केंद्र पर तैनात कार्यकारी सहायक दिग्विजय सिंह द्वारा अधिशासी रणवीर सिंह पर अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने और धमकाने का गम्भीर आरोप लगाया गया है। विभाग के मुख्य अभियंता देवीपाटन मंडल को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि विगत 15 मई को कार्यकारी सहायक अक्षय राठौर के मोबाइल से एक्सईएन ने फोन करके गुंडे भेजने, गाली देने की धमकी दी। शिकायती पत्र में पीड़ित ने कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।

No comments: