May 21, 2026

युवक को मगरमच्छ द्वारा नदी में खींचने के दूसरे दिन मिला शव

गोण्डा - मगरमच्छ द्वारा युवक को खींचने के करीब 20, घंटे बाद युवक का शव अइली मांझा क्षेत्र से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि युवक को मगरमच्छ घटना से 8 किमी दूर खींच ले गया था , मगरमच्छ युवक को अपना निवाला नहीं बना पाया लेकिन पानी में डुबोकर दीपक की जान ले ली। दीपक गाजियाबाद से सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था, तभी यह हादसा हो गया।

No comments: