गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-474/2026 धारा 304(2) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त- अजय उर्फ कालिया पुत्र स्व0 रामचंद्र निवासी मोहल्ला राधे पूर्व निकट कब्रिस्तान थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को एचसीपीएम चौकी के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद मंगल सूत्र पीली धातु का बरामद किया गया।
वादिनी काजल पासवान पत्नी सन्तोष पासवान निवासी ग्राम टेढवा गुलाम थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 25.05.2026 को समय करीब 03ः00 बजे दोपहर ठठेरी बाजार से सामान खरीदकर वापस जाते समय गुड्डू मल चौराहे के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके गले में पहना लाल रंग के मोतियों वाला मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छीन लिया गया तथा मौके से फरार हो गया। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन किया गया तथा घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 27.05.2026 को घटना कारित करने के आरोपी अभियुक्त अजय उर्फ कालिया को एच0सी0पी0एम0 चौकी के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद मंगल सूत्र पीली धातु का बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. अजय उर्फ कालिया पुत्र स्व0 रामचंद्र निवासी मोहल्ला राधे पूर्व निकट कब्रिस्तान थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।
No comments:
Post a Comment