May 4, 2026

सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार अधिवक्ता, अस्पताल में लगी भीड़



करनैलगंज/गोण्डा - तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार अधिवक्ता को टक्कर मार दिया,जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज हेतु निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को तहसील के अधिवक्ता पंकज सिंह (बलमत्थर) अपने घर जा रहे थे,तभी पांडेचौरा गांव के पास एक टेंपो की चपेट में आकर घायल हो गए। आनन - फानन में लोगो द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।  उधर घटना की सूचना पर कई पंकज सिंह के स्वजन व सगे संबंधी अस्पताल पहुंच गए।

No comments: