मई-जून में गन्ना फसल पर 2 स्प्रे करें किसान, उपज में होगा जबरदस्त इजाफा
नौगईया/भकरौली (कैसरगंज): पारले चीनी मिल के उप मुख्य प्रबंधक संजीव राठी ने ग्राम नौगईया, भकरौली, मुंगेशपुर व बदरौली का दौरा कर गन्ना फसल का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने किसानों को प्रेरित करते हुए कम से कम दो स्प्रे करने की सलाह दी।राठी ने बताया कि मई-जून में 15 दिन के अंतराल पर दो बार पर्णीय छिड़काव जरूरी है। खेत में नमी बनाए रखें। इससे फसल की बढ़वार, कल्लों का विकास बेहतर होगा, उपज में भारी इजाफा होगा और उर्वरकों की भी बचत होगी। पेड़ी-पौधा दोनों फसलों में यह छिड़काव सुनिश्चित करें।चीनी मिल 55 प्रतिशत अनुदान पर एनपीके, एमिडा, माइक्रोशक्ति माइक्रोन्यूट्रिएंट्स व हरित प्लस ऑर्गेनिक उपलब्ध करा रही है। प्रति एकड़ मात्र 500 रुपये किसानों को चुकाने होंगे। स्प्रे सामग्री के लिए संबंधित गन्ना सुपरवाइजर से संपर्क करें।कार्यक्रम में चीनी मिल के अधिकारी दीपक, सतीश सिंह व सरोज पाल उपस्थित रहे। किसानों ने योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।

No comments:
Post a Comment