गोण्डा - वादी खरजू पुत्र दयाराम निवासी वीरुपुरवा मौजा भेडियारी थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच द्वारा थाना कटराबाजार को लिखित तहरीर दी गयी कि उन्होने अपनी बहन की शादी 09 मई वर्ष 2022 में विपक्षी शिवकुमार पुत्र छबिलाल निवासी सूबेदार रामगढ थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा से की थी । शादी के बाद से ही उनकी बहन को उसके पति द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर दिनांक 10.05.2026 को वादी की बहन ने फांसी लगा ली है, जिससे उसकी मृत्यु हो गई । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कटराबाजार में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 12.05.2026 को थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्त- 01. शिवकुमार पुत्र छविलाल को रामगढ पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment